आईपीएल नीलामी-2026 में अनसोल्ड रहे ओडिशा के ओपनर स्वास्तिक समल ने बुधवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ 212-रन की पारी खेली। वह ओडिशा की तरफ से इस टूर्नामेंट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने हैं। उनकी पारी की बदौलत ओडिशा ने 345/6 का स्कोर बनाया लेकिन सौराष्ट्र ने 48.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।