IPL के अवैध प्रसारण व चुनाव सट्टेबाज़ी मामले में ED ने 'फेयरप्ले' के खिलाफ मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मुंबई (महाराष्ट्र) और कच्छ (गुजरात) में आईपीएल मैचों के अवैध प्रसारण और लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम को लेकर कथित रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी करने में संलिप्त 'फेयरप्ले' के खिलाफ धनशोधन मामले में छापेमारी की। ईडी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कैश समेत बैंक जमाराशि और चांदी की छड़ें जब्त की गई हैं।