IPL के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल कर सकती है LSG: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपनी टीम में शामिल कर सकती है। एलएसजी की ट्रेनिंग जर्सी पहने शार्दुल की तस्वीरें भी ऑनलाइन सामने आई हैं। एलएसजी ने फिलहाल शार्दुल को टीम में शामिल करने की बात की पुष्टि नहीं की है।