पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नीलामी के ज़रिए 2 नई फ्रैंचाइज़ी बिकी हैं और कुल मिलाकर दोनों टीमों की कीमत करीब 3.6 अरब पाकिस्तानी रुपए (लगभग ₹115 करोड़) रही। आईपीएल में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, कैमरन ग्रीन, विराट कोहली और रोहित शर्मा की सैलरी को मिला दिया जाए तो यह लगभग इन दो टीमों की कीमत के बराबर बैठती है।