आईपीएल ने अगले तीन सीज़न की तारीखें जारी कर दी हैं। आईपीएल-2025 की शुरुआत 14 मार्च से होगी और इसका फाइनल 25 मई को होगा। 2026 का सीज़न 15 मार्च से 31 मई के बीच और 2027 का सीज़न 14 मार्च से 30 मई के बीच खेला जाएगा। 2025 के सीज़न में पिछले 3 सीज़न की तरह 74 मैच होंगे।