IPL प्लेयर विप्रज निगम को युवती ने फोन पर दी धमकी, मांगे पैसे

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के ऑल-राउंडर विप्रज निगम और उनके परिवार को फोन पर धमकियां मिल रही हैं और उनसे पैसों की मांग की जा रही है। विप्रज निगम ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक युवती उन्हें लगातार धमकी दे रही और इंटरनेट नंबरों से कॉल व मेसेज कर अनुचित मांग कर रही है।