IPL में 4 साल बाद खेला गया सुपर ओवर, RR को हराकर अंकतालिका में टॉप पर पहुंची DC

डीसी ने बुधवार को सुपर ओवर में आरआर को हराकर आईपीएल-2025 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। आईपीएल में 4-साल बाद सुपर ओवर खेला गया। आरआर ने सुपर ओवर में 12 रन का लक्ष्य दिया था और डीसी ने 4 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले डीसी ने 188/5 और आरआर ने 188/4 का स्कोर बनाया था।