IPL में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज़ बने CSK के आयुष म्हात्रे
सीएसके के 17 वर्षीय ओपनर आयुष म्हात्रे आईपीएल के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गए हैं। आयुष ने शनिवार को आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। आरआर के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ हैं और रियान पराग इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।