IPL में ऋषभ पंत का फ्लॉप शो जारी, पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 रन बनाकर हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में फ्लॉप शो जारी है। रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में पंत सिर्फ 18 बनाकर आउट हो गए। गौरतलब है कि आईपीएल के इस सीज़न में पंत ने 11 मैचों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं जिसमें 63 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।