IPL में केकेआर के खिलाफ आरसीबी का क्या है रिकॉर्ड?
आरसीबी ने आईपीएल में केकेआर के खिलाफ 34 मैच खेले हैं जिनमें से उसने 14 और केकेआर ने 20 मैच जीते हैं। केकेआर ने आईपीएल 2024 में आरसीबी के खिलाफ 222/6 का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था और उसी मैच में आरसीबी 221 रन पर ऑलआउट हो गई थी जो केकेआर के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर है।