IPL में किसी एक ग्राउंड पर चेज़ करते हुए सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बनी मुंबई इंडियंस

आईपीएल-2025 के 33वें मैच में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर सीज़न-18 की तीसरी जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में एक ग्राउंड पर चेज़ करते हुए सर्वाधिक मुकाबले (29) जीतने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह उपलब्धि कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज थी।