IPL में बुमराह का नहीं होना उनकी टीम के लिए चुनौती है: मुंबई इंडियंस के कोच जयवर्धने

मुंबई इंडियंस (एमआई) के कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का आईपीएल-2025 में टीम के साथ नहीं होना एमआई के लिए चुनौती है। बुमराह पीठ की चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे। बुमराह चोट के चलते सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाज़ी नहीं कर सके थे।