बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से पहले फ्रेंचाइज़ी के कप्तानों को सुपर ओवर के नियमों से अवगत कराया है। रिपोर्टस में बताया गया कि मैच टाई होने के बाद चाहे जितने भी सुपर ओवर हों लेकिन विजेता का फैसला एक घंटे के अंदर हो जाना चाहिए और मैच खत्म होने के 10 मिनट के भीतर सुपर ओवर शुरू हो जाना चाहिए।