IPL मैचों में सट्टा लगाने वाले 9 लोग UP से हुए गिरफ्तार, 4 गाड़ियां व ₹1.63 लाख कैश ज़ब्त

आगरा (यूपी) में आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले 9-लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास करीब ₹1.63 लाख कैश, 4 दोपहिया वाहन और 10 फोन बरामद हुए हैं। बकौल पुलिस, आरोपी सट्टा लगाने के बाद पर्चियां जला देते थे और फोन से नंबर भी डिलीट कर देते थे ताकी कोई सबूत न रहे।