एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित ₹11,607 करोड़ का आईपीओ 7 अक्टूबर को बोली के लिए खुलेगा जबकि एंकर निवेशक इसमें 6 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। वहीं, आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹140 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि आईपीओ से कंपनी का मूल्यांकन लगभग ₹77,400 करोड़ हो जाएगा।