inshorts

IPO में जीएमपी देखकर पैसा लगाते हैं? SEBI की यह चेतावनी ज़रूर पढ़ लें

SEBI ने बाज़ार से जुड़े लोगों को आगामी आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) का प्रचार बंद करने की सलाह दी है। उसने निवेशकों को आगाह किया कि GMP के ज़रिए ऐसे शेयरों का लेनदेन होता है जो नियामकीय निगरानी से बाहर है और जिनकी कीमत तय करने की कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं होती। SEBI ने GMP को 'अनऑफिशियल/अनवेरिफाइड/अनरेगुलेटेड' बताया।