IPO लाने से पहले boAt के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, गौरव नायर बने कंपनी के नए CEO

बोट की पैरेंट कंपनी इमेजिन मार्केटिंग ने आईपीओ से पहले अपने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए गौरव नायर को नया सीईओ नियुक्त किया है। वह इससे पहले कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) थे और उन्हें स्ट्रेटजी-ऑपरेशन्स में 20-वर्षों का अनुभव है। इस बदलाव के बाद कंपनी के को-फाउंडर्स समीर मेहता एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर व अमन गुप्ता नॉन-एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर होंगे।