IPO लिस्टिंग के लिए तैयार है 101 साल पुरानी कंपनी, ₹1,667 करोड़ होगा प्राइस बैंड
पैकेज्ड फूड बनाने वाली एमटीआर फूड्स की पैरेंट कंपनी ओर्कला इंडिया ने अपने ₹1,667 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया है जो सब्सक्रिप्शन के लिए 29 अक्टूबर को खुलेगा। इस इश्यू में 31 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। गौरतलब है कि एमटीआर फूड्स की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक, कंपनी की शुरुआत 1924 से हुई।