IPO से ₹72 करोड़ जुटाएगी धोनी समर्थित फिनबड फाइनेंशियल, इस दिन निवेश के लिए खुलेगा
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी समर्थित फिनबड फाइनेंशियल सर्विसेज़ आईपीओे के ज़रिए करीब ₹72 करोड़ जुटाने वाली है और इस आईपीओ में निवेश 6 नवंबर से किया जा सकेगा। यह आईपीओ एसएमई सेगमेंट का होगा जिसके लिए प्राइस बैंड ₹140-₹142 तय किया गया है। वहीं, पूरी तरह से फ्रेश शेयर के इस इश्यू का लॉट साइज़ 1,000 शेयरों का होगा।