हरियाणा में तैनात आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटा दिया है। दरअसल, पूरण कुमार ने अपने सुसाइड नोट में बिजारणिया समेत कई पुलिस अफसरों पर जाति आधारित भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार का आरोप लगाया था।