IPS अफसर की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड, घर में फंदे पर लटकी मिली 12वीं की छात्रा
भोपाल (एमपी) के पॉश इलाके चार इमली में मंगलवार दोपहर एक आईपीएस अधिकारी की 16-वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी और परिवार के साथ सरकारी बंगले में रहती थी। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय घर पर केवल नौकर थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।