आईपीएस तृप्ति भट्ट ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की परीक्षा पास करने के लिए 16 नौकरियां छोड़ दी थीं और पहले अटैम्प्ट में ही साल 2012 में सफलता पाई थी। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 165वीं रैंक हासिल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति को इसरो से भी जॉब का ऑफर था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।