inshorts

IPS नुरुल हसन की पढ़ाई के लिए पिता ने बेची थी पुश्तैनी ज़मीन, 5वीं में सीखी थी ABCD

पीलीभीत (यूपी) के नुरुल हसन महाराष्ट्र कैडर के 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कक्षा 5वीं में उन्होंने एबीसीडी सीखी थी और जिस स्कूल में वह पढ़ते थे वहां बारिश में छत से पानी टपकता था। वहीं, उनके पिता ने उनकी बीटेक की कोचिंग की फीस के लिए पुश्तैनी ज़मीन बेच दी थी।