कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवांशु राजपूत और उनके घरवालों पर उनकी डॉक्टर पत्नी ने नोएडा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आईपीएस अधिकारी शिवांशु पर कई महिलाओं के साथ संबंध रखने का भी आरोप लगाया है।