IRCTC से लेकर RVNL तक, 3% तक टूटे रेलवे स्टॉक, क्या अभी खरीदारी का सही मौका?

शेयर बाज़ार में कमज़ोरी के बीच शुक्रवार को रेलवे कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। IRCTC 3%, RVNL 2.5% जबकि IRCON, RailTel और IRFC के शेयर करीब 2% तक टूट गए। बकौल एक्सपर्ट्स, कम मुनाफा, प्रोजेक्ट में देरी और FIIs की बिकवाली से शेयरों पर दबाव है। हालांकि, लंबी अवधि के लिए IRFC में मौके तलाशे जा सकते हैं।