IRCTC ने खाने की गुणवत्ता-स्वच्छता सुधारने के लिए तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में 1-नवंबर से नया मेन्यू ट्रायल शुरू किया है। इसके तहत नाश्ते, दोपहर-रात के खाने के विकल्प घटाए गए हैं। मील का वजन 700-750 ग्राम से घटाकर 450-500 ग्राम किया गया है। यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे अन्य ट्रेनों में लागू किया जा सकता है।