हज़ारों सोशल मीडिया यूज़र्स के मुताबिक, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनज़र ट्रेन टिकट बुकिंग के बीच शुक्रवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट-ऐप ठप हो गया। बकौल यूज़र्स, वेबसाइट पर 'सर्विस अनअवलेबल' लिखा आ रहा है और ऐप भी लॉगिन नहीं हो रहा। आउटेज पर नज़र रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, अबतक 6,000 लोग यह समस्या रिपोर्ट कर चुके हैं।