LIC एजेंट्स के लिए क्या बदल सकता है? IRDAI के प्रस्तावित नए कमीशन नियमों का क्या होगा असर?
IRDAI के प्रस्तावित नए कमीशन और डिस्ट्रीब्यूशन नियमों पर LIC के MD R. Doraiswamy ने कहा है कि LIC पहले से कई प्रस्तावित सीमाओं के अंदर काम कर रही है इसलिए असर सीमित होगा। उन्होंने आगे बताया कि LIC ने IRDAI को फीडबैक भेज दिया है और एजेंटों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा की जाएगी।