बीमा नियामक IRDAI के चेयरपर्सन के पद के लिए कई उम्मीदवारों ने हैदराबाद में रीलोकेट होने से मना कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रबल दावेदार अजय सेठ ने नई दिल्ली से रीलोकेट होने से मना करते हुए इस पद को अस्वीकार कर दिया है। वहीं, हैदराबाद न जाने की इच्छा रखने वाले दावेदारों में के नागराजू भी शामिल हैं।