IRDAI चेयरमैन अजय सेठ ने बताया कि अगले कुछ दिनों में दो वर्किंग ग्रुप बनाए जाएंगे जिनमें बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और इनका मुख्य उद्देश्य क्लेम प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। पहला वर्किंग ग्रुप इस बात पर काम करेगा कि ग्राहक अपने हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम की स्थिति की जानकारी रियल टाइम में देख सकें।