IRDAI हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एक समान नियम तैयार कर रहा है। इसके तहत बीमा कंपनियों को क्लेम खारिज करने/भुगतान की रकम घटाने की स्पष्ट वजह बतानी होगी और यह भी जानकारी देनी होगी कि कितने पैसे किस कारण काटे गए हैं। इसके अलावा, ग्राहक अपने क्लेम का स्टेटस रियल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे।