ISI से जुड़ा था संदिग्ध आतंकी अब्दुल, 2 बार कर चुका था राम मंदिर की रेकी: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या के राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा था। अब्दुल के फोन से खुलासा हुआ है कि वह प्रतिबंधित ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। अब्दुल के पास से मिले हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज़ कर दिया गया है।