भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इस साल के पहले मिशन PSLV-C62/EOS-N1 का प्रक्षेपण 12 जनवरी को सुबह 10:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य EOS-N1 उपग्रह को अंतरिक्ष में स्थापित करना है, जिसे कोड नेम 'अन्वेषा' दिया गया है। यह सैटेलाइट भारत की निगरानी और सुरक्षा क्षमताओं को मज़बूत करेगा।