ISRO का PSLV-C37 पृथ्वी पर आया वापस, अटलांटिक महासागर में गिरा मलबा
भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी37) का ऊपरी हिस्सा 6 अक्टूबर को पृथ्वी के वायुमंडल में लॉन्च के 8 साल के भीतर दोबारा प्रवेश कर गया। रॉकेट का यह हिस्सा वायुमंडल में प्रवेश के बाद अटलांटिक महासागर में गिरा। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2017 में लॉन्च किया था। इसरो ने एकसाथ 104 सैटेलाइट्स लॉन्च किए थे।