ISRO को गगनयान मिशन में मिली बड़ी कामयाबी, SOLVE रॉकेट मोटर का पहला टेस्ट रहा सफल
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' की सफलता के लिए एक बेहद ज़रूरी और महत्वपूर्ण टेस्ट पास कर लिया है। इसरो ने सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स (SOLVE) नाम के एक विशेष परीक्षण रॉकेट की ठोस ईंधन (सॉलिड मोटर) वाली प्रणाली का पहला सफल परीक्षण किया है।