inshorts

ISRO को मिली बड़ी सफलता, Spadex मिशन की अनडॉकिंग रही सफल; चंद्रयान-4 का खुला रास्ता

इसरो ने अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) मिशन की अनडॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस अनडॉकिंग के साथ ही चंद्रयान-4 और गगनयान समेत भविष्य के अन्य मिशनों के लिए मंच तैयार हो गया है। अनडॉकिंग में SDX-2 का विस्तार, कैप्चर लीवर रिलीज़ और अंत में दोनों सैटेलाइट्स को अलग करना शामिल था।