ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा 2 विशाल मॉनसून सिस्टम का रौद्र रूप
ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर विशाल बादलों का जमावड़ा दिखाई दिया है जिसके कारण महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है। ये तस्वीरें INSAT-3DR ने कैद की हैं जो भारत के वायुमंडल की लगातार निगरानी करता है। सक्रिय मॉनसून का दौर अगले कुछ दिनों तक रहने की संभावना है।