भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और आईआईटी-मद्रास ने मिलकर शक्ति तकनीक पर आधारित एक स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप विकसित की है। इसे 'इंडिजिनस RISC-V कंट्रोलर फॉर स्पेस ऐप्लीकेशन' नाम दिया गया है जो अंतरिक्ष में इस्तेमाल होने वाले सिस्टम और उपकरणों के लिए बनाई गई है। इस चिप का उपयोग आईओटी, कंप्यूटर सिस्टम और अंतरिक्ष मिशनों में किया जा सकता है।