ISS जाने वाले पहले भारतीय होंगे वायुसेना अधिकारी शुभांशु शुक्ला, बोले- उत्साहित हूं
भारतीय वायुसेना अधिकारी शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन-4 के पायलट के रूप में 14 दिनों के मिशन के लिए स्पेसX के स्पेसक्राफ्ट से इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) जाएंगे। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। यह भारत की इसरो और अमेरिका की नासा के संयुक्त प्रयास के तहत होगा। मिशन को लेकर शुक्ला ने कहा है कि वह 'उत्साहित' हैं।