ISS पर बढ़ा हवा का रिसाव, अंतरिक्षयात्रियों को बाहर निकलने की तैयारी करने का दिया गया निर्देश

नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद क्रू-12 के अंतरिक्षयात्रियों को संभावित निकासी की तैयारी करने और अपने-अपने अंतरिक्षयानों में रहने का निर्देश दिया है। यह निर्देश रूसी खंड में बढ़ते हवा के रिसाव के कारण दिया गया। दो रूसी कॉस्मोनॉट्स दरारों की मरम्मत में जुटे हैं जिनसे पिछले 6 वर्षों से लगातार मामूली हवा का रिसाव हो रहा है।

Load More