नासा के क्रू-11 मिशन के तहत अमेरिका, जापान और रूस के 4 अंतरिक्षयात्री सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए हैं। यह क्रू शुक्रवार सुबह फ्लोरिडा (अमेरिका) के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था और 15 घंटे की यात्रा के बाद शनिवार सुबह 11:57 बजे आईएसएस पर पहुंच गया। ये चारों अंतरिक्षयात्री आईएसएस पर 6 महीने रहेंगे।