ISSF विश्व कप में भारतीय निशानेबाज़ ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य

चीन के हांगझोउ में आयोजित इंटरनेशनल शूटींग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) विश्व कप (राइफल/पिस्तौल/शॉटगन) में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत ने 2 पदक हासिल किए हैं। 21 वर्षीय निशानेबाज़ ईशा सिंह ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 अंक बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, मनु भाकर ने शूट-ऑफ में जीत हासिल कर कांस्य पदक जीता।

Load More