inshorts

IT, FMCG और बैंक में दबाव के चलते लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, 466 अंक लुढ़का सेंसेक्स

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई। आईटी, एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर में दबाव के कारण सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,159.97 जबकि निफ्टी 124 अंकों की गिरावट के साथ 25,202 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में टेक महिंद्रा (3.20%), टीसीएस (3.02%) और इन्फोसिस (2.62%) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।