भारतीय आईटी सेक्टर में छंटनियों के दौर के बीच कैपजेमिनी इंडिया इस साल 40,000 से 45,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी के सीईओ अश्विन यार्डी ने बताया कि इनमें से 35-40% लेटरल हायरिंग होगी जबकि बाकी पदों पर देशभर के 50+ कॉलेजों से नए ग्रैजुएट्स को लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भर्ती का फोकस खासतौर पर एआई प्रशिक्षण पर रहेगा।