inshorts

ऑनलाइन गेम से भारतीयों से वसूले ₹2700 करोड़, इनकम टैक्स ने पकड़ा चीनी ऐप्स का बड़ा खेल

आयकर विभाग ने चीनी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाज़ी ऐप्स के ₹2,700 करोड़ के अवैध पेमेंट नेटवर्क का खुलासा किया है। 1stPe नामक डमी प्लैटफॉर्म ने फर्ज़ी कंपनियों से 40-महीनों में भारतीय खिलाड़ियों से UPI द्वारा रकम वसूली और 170 करोड़ का कमीशन कमाया। छापेमारी में 6.2 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी ज़ब्त हुई, दुबई में खरीदे गए दो फ्लैटों का पता चला।