IT शेयरों में जबरदस्त मज़बूती के बावजूद शेयर बाज़ार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 508-अंक टूटकर 74,267 पर और निफ्टी 165-अंक गिरकर 23,382 पर बंद हुआ। निफ्टी IT-इंडेक्स 774-अंक चढ़कर 29,854 पर पहुंचा लेकिन इसके अलावा सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति करीब ₹4.7-लाख करोड़ घट गई।