पेप्सिको, आईटीसी लिमिटेड और कई प्राइवेट इक्विटी फर्म के बाद अब अमेरिकी कंपनी जनरल मिल्स भी बालाजी वेफर्स में हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल मिल्स ने बालाजी के मालिकों से बात की है ताकि कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी जा सके लेकिन बालाजी के मालिक अभी सिर्फ 10% हिस्सा बेचने को तैयार हैं।