ITC Q3 का परिणाम और लाभांश का हुआ ऐलान, नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर

आईटीसी का शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2024 में सालाना आधार पर 1% बढ़कर ₹5,638 करोड़ हो गया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹5,572 करोड़ रहा था। कंपनी के यह नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर हैं। वहीं, इसके अलावा कंपनी अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर ₹6.5 का डिविडेंड जारी करेगी।