ITC के शेयर क्रैश करने से LIC को लगा ज़ोरदार झटका, दो दिन में LIC के डूबे ₹11,468 करोड़
सरकार द्वारा सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद ITC के शेयरों में दो दिन में 14% से ज़्यादा की गिरावट आई है। इस गिरावट से कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली LIC को सबसे बड़ा झटका लगा है। आईटीसी में 15.86% हिस्सेदारी रखने वाली LIC को दो दिनों में करीब ₹11,468 करोड़ का नॉशनल लॉस हुआ है।