ITC होटल्स का मुनाफा 74% बढ़ा, रेवेन्यू में 8% का उछाल; शेयरों में दिखी हलचल
आईटीसी होटल्स ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 74% बढ़कर ₹132.77 करोड़ हो गया जबकि ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी 8% का उछाल आया। वहीं, बीती तिमाही में कंपनी का EBITDA भी 15.7% बढ़कर ₹245.7 हो गया। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 0.43% चढ़कर बंद हुए।